Bollywood Actress Become Producer: फिल्म एक्ट्रेस से निर्माता बनीं इन अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के पीछे भी उतनी ही कमाल कर सकती हैं। इनकी फिल्में और प्रोडक्शन का जादू दर्शकों को हमेशा बांधे रखता है।
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्माता बनकर भी इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल किया। आइए, ऐसी ही कुछ टैलेंटेड अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा।
विज्ञापन
2 of 7
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा
साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। हाल ही में नयनतारा ने बतौर निर्माता फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (Love Insurance Kompany) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आओ प्यार में पड़ें, इस त्यौहार के मौसम में... प्यार के त्यौहार।' इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या और कृति शेट्टी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण नयनतारा ने किया है।
विज्ञापन
3 of 7
डार्लिंग्स
- फोटो : यूट्यूब
आलिया भट्ट
आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आलिया ने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अभिनय के कुछ समय बाद आलिया ने फिल्म 'डार्लिंग्स' के साथ बतौर निर्माता अपनी नई पारी की शुरूआत की। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों को खूब सराहा गया।
4 of 7
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान
करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद करीना ने क्रू, सिंघम अगेन, गोलमाल और भी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। एक्टिंग के साथ-साथ करीना ने फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा। इस थ्रिलर फिल्म में उनकी एक्टिंग और प्रोडक्शन की समझ को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अनुष्का शर्मा
'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'संजू', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद अनुष्का ने 'बुलबुल' जैसी शानदार फिल्म बनाकर प्रोडक्शन में अपनी खास जगह बनाई। हालांकि, यह फिल्म उतनी नहीं चली।
कंगना रनौत
फिल्म गैंगस्टर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर में इमरजेंसी से लेकर क्वीन, तनु वेड्स मनु जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। कंगना ने 'मणिकर्णिका' के साथ बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की। इस ऐतिहासिक फिल्म में उनकी मेहनत और जोश को दर्शकों ने खूब सराहा।
कृति सेनन
फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति ने फिल्म 'दो पत्ती' के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और प्रोडक्शन स्किल्स की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में उनका डबल रोल था, जो उनके फैंस को बंहद पसंद आया। इस फिल्म में उनके अलावा काजोल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।