अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एयरलाइंस ने अभिनेत्री के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वीकार किया है कि उनकी उड़ान में 12 मिनट की देरी हुई। उन्होंने कहा, 'हमारी फ्लाइट के साथ सीढ़ी की व्यवस्था करने में बाधा के कारण हैदराबाद से मुंबई तक चलने वाली उड़ान के उतरने में 12 मिनट की देरी हुई।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सुधार की कोशिश की गई।