बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स अपनी फिल्मों के किरदार में बखूबी ढल जाते हैं। फिल्म में किरदार की मांग पर खरा उतरने के लिए सेलेब्स किसी भी तरह का रूप धारण करने के लिए तैयार हो जाते हैं, ताकि वह अपने किरदार के जरिए फिल्मों में जान डाल पाएं और वह दर्शकों को पसंद आए। आपने बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को देखा होगा, जिन्होंने लड़कियों का रूप लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में पुरुष का गेटअप लिया। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्मों में लड़का बन चुकी हैं...