फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलीफों भरी रही थी विद्या सिन्हा की जिंदगी, दूसरे पति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Fri, 16 Aug 2019 11:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं।

विज्ञापन

2 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले  वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।
विज्ञापन

3 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे। वो अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। लेकिन 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं।

4 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन

5 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया था। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता।
विज्ञापन

6 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा कई फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vidya Sinha - फोटो : file photo
फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। उन्होंने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे सीरियल में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें