मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बोल्ड लुक्स, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा बटोरती नजर आती हैं। बता दें कि उर्फी ने वर्ष 2016 में टीवी शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में अवनि का किरदार निभाकर पहचान बनाई। मगर, डेब्यू की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2015 में शो 'टेड़ी मेड़ी फैमिली' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इन दो शो के अलावा उर्फी 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां' में भी नजर आ चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उर्फी ने एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए कोई कोर्स नहीं किया था। उन्होंने तो जर्नलिस्ट बनने के लिए पढ़ाई की थी।