बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा ने साल 2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। अगर पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने टीवी जगत से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। गौर करने वाली बात यह है कि मां बनने के बाद बिपाशा पहला जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें बेहद दिलकश अंदाज में बर्थडे विश किया।