फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थलापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

Tue, 01 Aug 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों बनी हुई हैं। विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। जब भी मौका मिलता है तब ये कपल एक दूसरे की तारीफ करने में जरा भी पीछे नहीं हटते। कई बार दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट और साक्षात्कार के जरिए इशारों में प्यार का इजहार करते देखा जा चुका है।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय को अपना हीरो बताया। गैलाटा के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री से विजय के बारे में अपने विचारों का उल्लेख करने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी तस्वीर स्क्रीन पर आ गई।
Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस पल ऐसा हुआ एक्ट्रेस शरमा गईं। फिर उन्होंने कहा कि वह उनके  वास्तविक जीवन के हीरो हैं। तमन्ना इस समय रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म जेलर का प्रचार कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह लोकेश कनगराज की लियो के बाद अभिनेता विजय की अगली फिल्म थलपति 68 में नजर आ सकती है। 
Zinda Banda: ‘जवान’ के गाने में प्रियमणि का मोहक अवतार, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए फोन आया तो लगा प्रैंक है

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए अभिनेत्रियों की रेस में वह सबसे आगे चल रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म साइन की है तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी तो यह सच नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसे जरूर बताएंगी। बता दें कि थलापति 68 का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। 
Akelli: फिल्म 'अकेली' की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नुसरत भरूचा, लिया गणपति का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार जी कर दा और सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज में देखा गया था। लस्ट स्टोरीज 2 में अभिनेत्री ने विजय के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि, जनता को ये दोनों ही सीरीज कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
Shahrukh Khan: शाहरुख के बड़े फैन मोहम्मद अशरफ का बीमारी के कारण निधन, की थी SRK यूनिवर्स फैंस क्लब की शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें