फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 की उम्र में ही बॉलीवुड में दुष्कर्म पीड़िता बन गई थी तब्बू, इस एक्टर के प्यार में अब तक कुंवारी

Sat, 03 Nov 2018 06:55 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgan and tabu - फोटो : File Photo
बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तब्बू आज अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। तब्बू तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। तब्बू की हाल ही में 'अंधाधुन' फिल्म रिलीज हुई थी।  इस फिल्म ने अब तक 94 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी तब्बू की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तब्बू की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Tabbu - फोटो : file photo
1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल तब्बू - फोटो : SELF
उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तब्बू अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तब्बू का मिंगल होने का कोई इरादा नहीं हैं।  

4 of 5
Tabbu - फोटो : file photo
कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू का यह खुलासा काफी शॉकिंग है। तब्बू ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tabbu - फोटो : file photo
तब्बू ने आगे कहा, 'मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा। 'मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें