tabu
- फोटो : file photo
इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढावों भरी रही। लेकिन एक ऐसा हादसा था जिसने तब्बू को पूरी तरह से झकझोर दिया था और वो हादसा हुआ था जब तब्बू महज 14 साल की थीं। उस वक्त तब्बू अपनी बहन फरहा के साथ बाहर शूट पर गईं थी इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई, जिसका इल्जाम फरहा ने अपने को-स्टार जैकी श्रॉफ पर लगाया। इस फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में चल रही थी। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान भी तब्बू की बहन ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ ने तब्बू को छेड़ा था।