फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थप्पड़' के लिए फट से राजी हो गई थी तापसी पन्नू, रिलीज से पहले ही फिल्म को बताया इस साल की 'पिंक'

Wed, 29 Jan 2020 05:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की अभिनेत्री-निर्देशक की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। 'मुल्क' के बाद दोनों फिल्म 'थप्पड़' में साथ काम करने जा रहे हैं। 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म को लेकर प्रमोशन चालू हो चुका है। 31 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। ट्रेलर से पहले ही तापसी प्रमोशन के फॉर्म में आ गई हैं। तापसी एक बार फिर से अनुभव सिन्हा के साथ काम करके काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
'थप्पड़' के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, 'अनुभव सर के साथ काम करना हमेशा कमाल का अनुभव होता है, हर बार उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।' तापसी ने आगे बताया, 'जब अनुभव सर ने मुझसे 'थप्पड़' के बारे में चर्चा की तो बिना कुछ सोच समझे फिल्म के लिए हां कह दिया। मुझे मालूम था कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं करना चाहती थी।'
विज्ञापन

3 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी ने कहा कि यह बहुत ही दिलचस्प कहानी है और एक ऐसे विषय से जुड़ी हुई है जिससे हमारे समाज को रूबरू करवाना जरूरी था। आज के समाज में ऐसी महिला सशक्तिकरण फिल्मों की जरूरत है। फिल्म में वे जिस तरह का संदेश दे रहे हैं उसे देखते हुए वह कह सकती हैं कि 'थप्पड़' इस साल की 'पिंक' है। उल्लेखनीय है कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए समाज की दकियानूसी सोच पर प्रहार किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
'थप्पड़' में तापसी के अलावा, रत्ना पाठक, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आजमी और राम कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं यह फिल्म अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें