फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव आज कल' के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले काफी पापड़, अपने किरदार के लिए घटाया इतना वजन

Wed, 29 Jan 2020 05:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
अक्सर फिल्म के किरदार के लिए कलाकार अपने वजन के साथ प्रयोग करते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रयोग कार्तिक आर्यन ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' के लिए किया है। फिल्म में उन्होंने दो तरह के किरदार निभाए हैं। पहला किरदार जहां 90 के दशक का 10वीं में पढ़ने वाले लड़के का है तो वहीं दूसरा किरदार 2020 के आधुनिक युवा का है। 
विज्ञापन

2 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar uajla mumbai
कार्तिक के यह दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग नजर आ रहे हैं। उन्होंने 90 के दशक के किरदार को करने के लिए अपना करीब 8 किलो वजह घटाया था। इसके साथ ही उन्होंने वजन घटाने के लिए और भी कई तरीके अपनाए हैं जिससे वह स्कूल बॉय के तौर पर दिखे। कार्तिक को अपने रघु के इस किरदार के लिए अपने खान-पान पर काफी नियंत्रण रखना पड़ा। 

विज्ञापन

3 of 4
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अपनी हेयर स्टाइल को भी बदला ताकि वह उस जमाने के लड़के लग सके। कार्तिक ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने इस किरदार से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कार्तिक का शारीरिक बदलाव साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
29 जनवरी को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नया गाना 'हां मैं गलत' भी सामने आ चुका है। यह एक पार्टी नंबर (गाना) है जिसमें वह कभी  आरुषी  शर्मा तो कभी सारा अली खान  के साथ रोमांस और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है वहीं अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

पढ़ें: इस फिल्म के खिलाफ जारी हुआ फतवा, निर्देशक को मिल रही है जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें