फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sussanne Khan-Arslan Goni: एकबार फिर चर्चा में सुजैन की लव स्टोरी, अर्सलान ने खुलेआम यूं किया प्यार का इजहार

Mon, 14 Nov 2022 05:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अक्सर जोड़ियों के टूटने और जुड़ने को लेकर चर्चा में रहता है। यहां कब किसका दिल किस पर आ जाए कोई नहीं कह सकता। यहां करियर और किस्मत ही नहीं जोड़ियां भी बनती और बिगड़ती रहती हैं। वहीं कपल अपने प्यार के इजहार में भी पीछे नहीं रहते। सोशल मीडिया के जरिए ये लोग फैंस के साथ अपनी खुशियां और भावनाएं शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ किया मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को डेट कर रहे अर्सलान गोनी ने।
विज्ञापन

2 of 4
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि इन दिनों सुजैन अपने नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सुजैन एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वह अक्सर उनके साथ बी-टाउन की पार्टियों में देखी जाती हैं। सुजैन, अर्सलान के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी भावुक हैं। बीती रात सुजैन और अर्सलान को बंटी सचदेवा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ इस दौरान रिया चक्रवर्ती और भाविनी सेठ भी थीं। सुजैन ने इसकी एक फोटो इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।
यह भी पढ़ें: Ram Charan: राम चरण ने कसा तंज, कहा- जितने दिन में अक्षय फिल्म बनाते हैं उतने समय में RRR का एक सीन शूट हुआ
विज्ञापन

3 of 4
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : Social media
सुजैन ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक बड़ा ही प्यारा सा कैप्शन दिया। सुजैन ने लिखा 'एक जैसे दिमाग वाले लोग चमकते हैं'।  सुजैन की इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। फैन्स उनकी इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को खुद अर्सलान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया और सुजैन को टैग करते हुए लिखा- 'आई लव यू बेबी'। इस हॉट कपल की आपसी केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर ने शेयर किया 'डिस्को दीवाने' का तीसरा वर्जन! वीडियो में नजर आए निर्माता के दोनों बच्चे
विज्ञापन

4 of 4
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुजैन अर्सलान के साथ रिश्ते में आने से पहले अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी थीं। दोनों तलाक के बाद अब अलग रह रहे हैं। वहीं ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं। सुजैन जहां अर्सलान को डेट कर रही हैं, वहीं ऋतिक अब सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक और सुजैन की दोस्ती अब भी बनी हुई है। कई मौकों पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है।
यह भी पढ़ें: Abhishek Pathak Interview: 'अजय देवगन की फिल्में देखकर मैं बना निर्देशक, मूल फिल्म की कहानी में किए ये बदलाव'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें