बॉलीवुड में आने के बाद श्रीदेवी यहां के माहौल को बिल्कुल भी नहीं समझ पाई थी। ना तो उन्हें हिंदी समझ आती थी और न ही बोल पाती थी। लेकिन इन दो फिल्मी सितारों ने श्रीदेवी की बहुत मदद की थी। इनमे से एक श्रीदेवी की शुरुआती फिल्मों की डबिंग भी की थी।
विज्ञापन
2 of 5
Sridevi
बता दें कि बॉलीवुड दिवा श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन उनके किस्से और यादें आज भी हमारे साथ जुड़े हुए हैं। फिल्मी दुनिया में श्रीदेवी की मुलाकात रेखा और अमिताभ बच्चन से हुई थी और दोनों ने ही उनकी बहुत मदद की।
विज्ञापन
3 of 5
Sridevi
अमिताभ और श्रीदेवी को फिल्म खुदा गवाह, इंतकाम और आखिरी रास्ता में देखा गया था। इनमें से खुदा गवाह सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म आखिरी रास्ता में सॉन्ग गोरी का साजन सबको याद ही होगा। फिल्म मे हालांकि श्रीदेवी थीं लेकिन हिंदी ना आने की वजह से रेखा को डबिंग करनी पड़ती थी।
4 of 5
Sridevi
श्रीदेवी ने अपने काम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म चालबाज के सॉन्ग किसी के हाथ ना आएगी यह लड़की के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था । इसके बावजूद भी श्रीदेवी ने सॉन्ग में जबरदस्त डांस किया।
फिल्मों में श्रीदेवी करियर 50 साल तक रहा। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही एक तमिल फिल्म से डेब्यू कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया।