फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला की हमशक्ल थी ये हीरोइन, एक हादसे ने उजाड़ दी इसकी दुनिया, आज कहां है ?

Wed, 09 Aug 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
सोना हाजी मस्तान
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी गहरा रहा है और ये किसी से छिपा भी नहीं है। कई बार जहां बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आया तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए।

 ऐसा ही एक अंडरवर्ल्ड डॉन था जो मधुबाला पर जान छिड़कता था। ये डॉन था मुंबई अंडरवर्ल्ड का हाजी मस्तान।

पढ़ें - कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोना हाजी मस्तान - फोटो : social media
कहा जाता है कि हाजी मस्तान मधुबाला को बहुत पसंद करता था और उनका दीवाना था। मधुबाला के लिए उसकी दीवानगी इस हद तक थी कि वो उनसे शादी तक करना चाहता था, लेकिन इससे पहले कि वो मधुबाला के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाता मधुबाला इस दुनिया से चल बसीं।

पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस हीरोइन की जान, आज है यहां की 'रानी'
 
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार के साथ हाजी मस्तान और सोना
मधुबाला की मौत से जहां हाजी मस्तान को धक्का लगा तो वहीं उनकी मौत से उनकी हमशक्ल की किस्मत ही खुल गई थी। ये थीं सोना जो हूबहू मधुबाला जैसी दिखतीं थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो एक पल को लगा जैसे मधुबाला वापस आ गई हैं। दोनों के चेहरे-मोहरे से लेकर हंसी और लहजे में इतनी समानता देख फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी गच्चा खा गए थे।

पढ़ें -  इस सुपरस्टार के लिए पागल थे लोग, साइन करने के लिए टॉयलेट के बाहर भी खड़े रहते थे निर्माता-निर्देशक
 

4 of 5
सोना हाजी मस्तान
सोना और मधुबाला के बीच समानता की खबरें जोर पकड़ रहीं थीं। इसी बीच हाजी मस्तान को भी सोना के बारे में पता चला। सोना को देखते ही हाजी मस्तान की आंखों के सामने मधुबाला का चेहरा घूमने लगा। उन्हें लगा ही नहीं कि वो मधुबाला नहीं सोना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोना हाजी मस्तान
हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। हाजी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन इसका असर कभी भी हाजी और सोना के रिश्ते पर नहीं पड़ा, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद हाजी मस्तान की मौत हो जाने से सोना की ऐसी बदहाली शुरू हुई कि उन्हें दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए। एक तरफ सोना अपनी कमाई का जरिया तलाश रहीं थीं तो वहीं दूसरी ओर हाजी मस्तान का परिवार उनका दुश्मन बन गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें