फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल नहीं आयोजित होंगे भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स, आयोजक कंपनी ने किया किसी भी तरह की तैयारी से इनकार

Wed, 25 Nov 2020 08:19 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह रद्द - फोटो : इंस्टाग्राम
हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन इस साल नहीं होगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन करने वाली कंपनी इस बारे में कोई बात ही नहीं कर रही है। पिछले दो साल से दिसंबर के महीने में आयोजित होने वाले इस पुरस्कार समारोह को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत में कोई सुगबुगाहट तक नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
निधि झा - फोटो : file photo
कोरोना वायरस की वजह से इस साल जिस तरह सभी पुरस्कार समारोहों को स्थगित किया गया, या फिर रद्द किया गया, उसी तरह भोजपुरी फिल्मों का यह पुरस्कार समारोह भी इस साल नहीं होने वाला। समारोह के संचालक फिलहाल इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं और इधर साल खत्म होने को भी है। यह समारोह साल के अंत में ही आयोजित किया जाता है तो जाहिर है कि यह समारोह इस साल किसी भी फिल्म को पुरस्कृत नहीं करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : file photo
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन करने वाली फिल्म निर्माता कंपनी यशी फिल्म्स इंटरनेशनल से भी इस बारे में संपर्क किया गया। इस बारे में कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि इस साल यह पुरस्कार समारोह होंगे भी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल कंपनी के सभी अधिकारी आपस में बातचीत कर रहे हैं। यह समारोह हर साल देश के बाहर ही होता आया है। लेकिन, इस साल के लिए अभी तक न तो कोई जगह तय की गई है और न ही कंपनी की तरफ से कोई अंतिम फैसला लिया गया है। 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि इस बारे में आधिकारिक रूप से जल्द ही बता दिया जाएगा। कंपनी हर साल अपने सभी समारोहों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर ही करती है। इस पर भी फैसला लेकर वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके बारे में कोई बात नहीं हो रही है। देश और दुनिया का माहौल खराब है। कई देशों में अब भी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। माहौल को देखते हुए फिलहाल कंपनी कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करेगी। यहां तक की समारोह को वर्चुअल करने पर भी कोई विचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : file photo
भोजपुरी फिल्मों के लिए आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। यशी फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से पहला पुरस्कार समारोह मॉरीशस में आयोजित किया गया। इसके बाद वर्ष 2016 में यह पुरस्कार समारोह दुबई में, 2017 में लंदन में, 2018 में मलेशिया में और इसी तरह 2019 में सिंगापुर में संपन्न हुआ।

पढ़ें: 'फोटोकॉपी' गाने से खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, इस अभिनेत्री से साथ कर रहे हैं जबरदस्त डांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें