रेखा बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक रही हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में सफलता का स्वाद चखा तो कठिन दौर और मुश्किलों को भी झेला, लेकिन तमाम तरह की तकलीफों को झेलने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जो पहचान बनाई और जो स्टारडम हासिल किया उसे वाकई सलाम है।
रेखा आज भले ही फिल्मी परदे से दूर हैं लेकिन आज भी उनका चार्म बरकरार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा की बहनें भी हैं ?
विज्ञापन
2 of 11
रेखा की बहनें
रेखा तमिल के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं। पिता तमिल सिनेमा में काफी पॉपुलर थे। घर में भी एक्टिंग का माहौल था। जाहिर है रेखा अपने पिता के पदचिह्नों को फॉलो करतीं, लेकिन रेखा के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे।
रेखा का जन्म तब हुआ जब उनके पिता ने उनकी मां से शादी नहीं की थी यानि उस हिसाब से रेखा बिन ब्याही मां की बेटी थीं। जन्म के बाद भी जैमिनी गणेशन ने पिता का रिश्ता नहीं निभाया और सबकुछ रेखा और उनकी मां के ऊपर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 11
रेखा की बहनें
रेखा और उनकी मां को अकेला छोड़ने के बाद रेखा के पिता ने दूसरी शादी कर ली। रेखा की एक बहन है राधा और उनके अलावा उनकी पांच सौतेली बहनें और एक भाई है।
4 of 11
रेखा की बहनें
बेशक पिता जेमिनी गणेशन के साथ रेखा के अच्छे संबंध नहीं रहे, लेकिन इन सातों बहनों में जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार है। सभी एक दूसरे पर खूब जान छिड़कती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
rekha
- फोटो : self
घर में एक्टिंग के माहौल का रेखा पर काफी असर पड़ा और फिर मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा को छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में उतरना पड़ा। परिवार को संभालने वाला कोई था नहीं ऐसे में रेखा को ही खुद का और अपनी मां का सहारा बनना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 11
रेखा की बहनें
लेकिन उनकी बहनें भी कुछ पीछे नहीं हैं। सभी एक से बढ़कर एक फील्ड में खूब नाम कमा रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में ना सही लेकिन अपने-अपने फील्ड की रानियां हैं।
विज्ञापन
7 of 11
रेखा की बहनें
रेखा की सबसे बड़ी बहन का नाम है डॉ रेवती स्वामीनाथन जो यूएस में जानी-मानी डॉक्टर हैं।
8 of 11
रेखा की बहनें
वहीं उनकी दूसरी बहन कमला सेल्वराज भी काफी मशहूर डॉक्टर हैं और चेन्नई में एक अस्पताल चला रही हैं। वहीं रेखा की तीसरी बहन नारायणी गणेश एक जर्नलिस्ट रही हैं और एक लीडिंग अखबार में काम करती हैं।
9 of 11
रेखा की बहनें
जबकि रेखा की खुद की बहन यानि राधा साउथ में काम कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद फिल्में छोड़ वो भी यूएस में बस गईं।
10 of 11
रेखा की बहनें
रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने सावित्री से भी शादी की थी। कहा जाता है कि उनके संबंध चार महिलाओं से थे जिनसे उन्होंने शादी की। इन्हीं में से एक थीं सावित्री। सावित्री से जैमिनी गणेशन को दो बच्चे हुए- बेटी विजया चामुंडेश्वरी और एक बेटा सतीश कुमार। विजया जहां चेन्नई के एक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट हैं तो वहीं बेटा विदेश में रहता है।
जैमिनी गणेशन का रेखा और उनकी मां से अच्छा संबंध नहीं रहा। जैमिनी ने रेखा की मां से शादी भी नहीं की, लेकिन इससे रेखा और उनके बाकी भाई-बहनों के प्यार में कोई फर्क नहीं आया। आज भी कोई भी मौका हो, सबी बहनें एक-दूसरे के सपोर्ट और सहयोग के लिए आगे आ जाती हैं।