फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा? जानिए क्या है सच

Wed, 11 Oct 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
rekha
अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी खबरों का 'सिलसिला' आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा। आज भी सिने जगत में इन दोनों सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिल्म सिलसिला की इस जोड़ी से जुड़ी एक और खबर आई थी कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
विज्ञापन

पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने फैलाई ये बात

2 of 4
Rekha And Amitabh
हालांकि यह बात 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने ये कह कर सनसनी फैला दी थी। दीपाली ने दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की।
विज्ञापन

पुनीत इस्सर से रेखा ने नहीं की कोई बात

3 of 4
Rekha And Amitabh
लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की थी कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? हालांकि चर्चाओं में यह मान लिया गया था कि यह बात सही थी। वहीं कुछ लोग यह मानते थे कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी को सूट करता है। 'बिग बॉस 8' के दौरान 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं।
विज्ञापन

फिल्म 'कुली' में अमिताभ हुए घायल तो रेखा..

4 of 4
Amitbah Bachchan
फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोटें आईं थीं। कहा जाता है कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करना था, जिस दौरान बिग बी को चोटें आईं और इसके लिए रेखा आज भी पुनीत को दोषी मानती हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन या रेखा की ओर से कोई बात नहीं कही गई है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें