फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ ने राजस्थान में दोबारा की शादी, बिशनगढ़ के अलीला फोर्ट से शेयर की नई तस्वीरें

Wed, 27 Nov 2024 01:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari-Siddarth: बॉलीवुड की अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति अभिनेता सिद्धार्थ ने दोबारा से शादी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शादी की नई तस्वीरें शेयर की हैं। यह जोड़ा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक परिधान में बहुत खूबसूरत लगा।
 
विज्ञापन
1 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने दोबारा शादी की है, इस शादी की कुछ शानदार तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की हैं, जिसमें यह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आए। सिद्धार्थ और अदिती राव हैदरी ने तेलंगाना के एक मंदिर में 16 सितंबर 2024 को शादी की थी। इससे पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति ने अपनी शादी की कई लाजवाब और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है।"
विज्ञापन

3 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति ने एक शानदार लाल लहंगा चोली पहना था, जिसपर बारीक काम किया गया है। अदिति की खूबसूरती को पारंपरिक कुंदन के आभूषणों ने चार चांद लगा दिए। उनकी भारी ज्वैलरी में भारी हार, झुमके, नाक की नथ और एक हेडबैंड शामिल दिखा, जो उनके अनोखेलुक को और भी शानदार बना रहा था। वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना था , जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इस जोड़े के शादी के सभी परिधानों को ज्यादातर सब्यसाची द्वारा बनाया गया है।
 

4 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी को उनकी पसंदीदा जगह पर प्रपोज किया था। प्रपोजल को याद करते हुए, सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैं अपनी नानी के सबसे करीब था, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि क्या वह इसे देख सकते हैं, क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते थे कि मैं उनके कितना करीब था। (इसी स्कूल में अदिति को किया था प्रपोज)" 
Lahore 1947: जल्द होगी आमिर खान-सनी देओल के सीन की शूटिंग? लाहौर 1947 को लेकर उत्साहित प्रशंसक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति ने इंटरव्यू में कहा था, "वह अपने घुटनों पर बैठ गया और मैंने उससे पूछा, "अब तुमने क्या खो दिया है? किसके जूतों के फीते खुले हैं?" वह कहता रहा, 'अद्दू, मेरी बात सुनो'। और फिर उसने प्रपोज किया। उसने कहा कि वह मुझे मेरे बचपन की पसंदीदा जगह पर ले जाना चाहता है, जहां मेरी दादी का आशीर्वाद हो।"
Pushpa 3: अल्लू के बाद रश्मिका मंदाना ने साझा किया 'पुष्पा 2' को लेकर भावुक पोस्ट, पुष्पा 3 को लेकर दी हिंट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें