फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक में फंस गए इस अभिनेत्री के पिता के पैसे, ट्वीट कर हुईं ट्रोल तो ऐसे दिया जवाब

Fri, 06 Mar 2020 05:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
अभिनेत्री पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। पायल अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर से पायल अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है यस बैंक। पायल रोहतगी के पिता का अकाउंट भी यस बैंक में है, ऐसे में अभिनेत्री एक के बाद एक ट्वीट किए और बाद में एक वीडियो भी इस मुद्दे पर साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी की आरबीआई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। इसके बाद से यस बैंक के ग्राहक परेशान हो रहे हैं। ऐसे में पायल रोहतगी के पिता भी परेशान हैं, जिसको लेकर अभिनेत्री ट्वीट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi
बता दें कि पायल ने यस बैंक पर की गई कार्रवाई के तुरंत बाद ही एक ट्वीट किया था, लेकिन जल्दी ही उसे डिलीट कर दिया। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'राम राम जी, यस बैंक पर की गई कार्रवाई से नहीं लगता है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक है। यस बैंक के ऊपर हुई इस कार्रवाई से मेरे पापा के पैसे भी फंस गए हैं।'

4 of 5
Payal Rohatgi
पायल रोहतगी के इस ट्वीट के बाद ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पायल ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि ट्वीट डिलीट करने के बाद भी पायल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पायल ने एक वीडियो शेयर किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : self
ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के कुछ देर बाद पायल रोहतगी ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पायल ने न सिर्फ यस बैंक के मामले के बारे में अपनी राय रखी, बल्कि साथ ही साथ ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें