फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में कैकेयी का रोल निभा पॉपुलर हुई ये हीरोइन, आज जी रही ऐसी जिंदगी

Fri, 28 Jul 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 12
पद्मा खन्ना
70 के दशक में इस हीरोइन का खूब बोलबाला था। हिंदी ही नहीं भोजपुरी फिल्मों में भी ये हीरोइन खूब पॉपुलर थी। क्या आप जानते हैं कि ये हीरोइन कौन है और आजकल कहां है ?
विज्ञापन

2 of 12
पद्मा खन्ना
ये हीरोइन हैं पद्मा खन्ना, जिन्हें आपने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सौदागर' में देखा होगा, जिसमें एक सीन में अमिताभ उनकी खूब पिटाई भी करते हैं। इसके अलावा रामानंद सागर की 'रामायण' में भी आपने पद्मा को देखा होगा। उसमें पद्मा ने कैकयी का रोल निभाया था।
विज्ञापन

3 of 12
पद्मा खन्ना
इस किरदार को पद्मा खन्ना ने किस डेडीकेशन के साथ निभाया इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी कैकयी के नाम से जानने लगे।

4 of 12
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना ने वैसे तो अपना एक्टिंग डेब्यू मात्र 12 साल की उम्र में ही कर लिया था लेकिन उन्हें करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिला 1970 में। उस साल उन्हें फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में एक डांस नंबर करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 400 फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के ही रोल मिले..फिर चाहे फिल्म 'लोफर' हो, ' जान-ए-बहार' हो या फिर 'पाकिजा'।
विज्ञापन

5 of 12
पद्मा खन्ना
हालांकि कई फिल्में ऐसी भी रहीं जिनमें पद्मा खन्ना को अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने का मौका मिला। 'आज की राधा' और 'टेक्सी चोर' जैसी कुछ ऐसी फिल्में रहीं जिनमें पद्मा ने अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया।
विज्ञापन

6 of 12
पद्मा खन्ना
90 के दशक में पद्मा खन्ना ने फिल्म निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी कर ली। सिडाना से पद्मा खन्ना की मुलाकात फिल्म 'सौदागर' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में सिडाना असिस्टेंट डाएरेक्टर थे। कुछ सालों बाद पद्मा खन्ना और सिडाना ने शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 12
पद्मा खन्ना
सिडाना ने कई फिल्में डाएरेक्ट कीं, कई फिल्में प्रोड्यूस कीं और उनमें पद्मा खन्ना ने एक्टिंग की। शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

8 of 12
पद्मा खन्ना
फिल्मों से विदा लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री तो पद्मा खन्ना को भूल गई और शायद लोग भी, लेकिन वो कहीं और ही अपनी नई दुनिया बसाने में लगीं थीं। क्या आप जानते हैं कि आजकल वो कहां हैं ?

9 of 12
पद्मा खन्ना
शादी करने के बाद पद्मा खन्ना वो यूएस चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस अकेडमी खोली जिसमें वो बच्चों से लेकर बड़ों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। पद्मा ने ये डांस अकेडमी अपने पति के साथ मिलकर खोली, लेकिन कुछ साल पहले पद्मा खन्ना के पति की मौत हो गई और डांस अकेडमी और घर की सारी जिम्मेदारी पद्मा खन्ना के ऊपर आ गई।

10 of 12
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना यानि पद्मा सिडाना के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी और वो उन्हीं के साथ मिलकर अपनी इस डांस अकेडमी को चला रही हैं।

11 of 12
पद्मा खन्ना
मात्र 7 साल की उम्र में पद्मा खन्ना ने कथक सीखना शुरू कर दिया था और 12 साल की उम्र तक आते-आते वो स्टेज पर परफॉर्म करने लगीं। 2008 में उन्होंने 'रामायण' पर आधारित एक म्यूजिकल किया जिसमें करीब 64 एक्टर थे।
विज्ञापन

12 of 12
पद्मा खन्ना
आज पद्मा खन्ना की ये अकेडमी खूब चल रही है और वो इससे खूब पैसा कमा रही हैं...लेकिन पैसों से ज्यादा उन्हें इस काम के जरिए काफी शोहरत मिल रही है। लोग उनके डांस और हुनर के कायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें