नवोदित एक्टर-एक्ट्रेस भी अब समाज के खिलाफ नजर आने वाले विज्ञापन में काम करने से इनकार कर रहे हैं। इसमें ताजा नाम जुड़ा है टाइगर श्रॉफ की हीरोइन का...
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : amar ujala
टाइगर श्रॉफ के फिल्म 'मुन्ना माइकल' की हीरोइन निधि अग्रवाल ने फेयरनेस प्रोडक्ट के एड में काम करने से मना कर दिया है। उन्होंने ये कहते हुए एड करने से इनकार कर दिया कि फेयरनेस का एड ऐसी चीज है जिसे मैं कभी नही करना चाहती।
विज्ञापन
3 of 4
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समाज में हर तरह के भेदभाव के खिलाफ हूं। उन्होंने कंपनी का नाम और ऑफर के बारे में बताए बिना ये भी कहा कि इस तरह की चीजें समाज में बुरा संदेश देती हैं।
आपको बता दें कि निधि पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने इस तरह के एड करने से मना किया है। एक्ट्रेस कंगना रनोत ने भी इस तरह के फेयरनेस के ऑफर को ठुकरा दिया। इतना ही नहीं एक्टर रणवीर कपूर से लेकर कल्कि कोचलीन, रणदीप हुड्डा, स्वरा भास्कर जैसे बड़े स्टार भी इस तरह के एड करने से मना कर चुके हैं। आपको बता दें कि निधि अग्रवाल ने मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।