फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, मुंबई से 3 महीने में वापस लौटना था लेकिन 17 साल में...

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेहा धूपिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों एमटीवी पर प्रसारित हो रहे एक्शन रिएलिटी शो 'रोडीज एक्स्ट्रीम' में एक गैंग की जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वह पिछले 17 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं लेकिन जब वह दिल्ली छोड़कर मुंबई गई थीं तो उनके पिता को लगता था कि वह जल्द ही वापस लौट आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
neha dhupia
एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने कहा कि, 'मैं अपने लंबे करियर के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं लेकिन मैं अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैं खुश हूं कि मेरा करियर सफल है। मुझे याद है जब मैं 20 साल की थी और अपनी जिंदगी बनाने मुंबई आई थी, मेरे पिता ने मेरी टिकट बुक की थी और मुझसे कहा था कि मुझे लगता है कि तुम 3 महीने में लौट आओगी। तुम एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती हो।'
विज्ञापन

3 of 4
neha dhupia
नेहा ने आगे बताया, 'मेरे पास अब भी वह टिकट मौजूद है। मैं पिछले 17 सालों से मुंबई में हूं। मैंने अपने जीवन में जो भी फैसले लिए उन्हें लेकर खुश हूं। मैं खुश हूं कि मेरे पास विकल्प मौजूद है और मैंने एक ऐसे शहर में जिंदगी बना ली जहां मैं पहले कभी नहीं गई थी।'
विज्ञापन

4 of 4
नेहा धूपिया
बता दें कि, नेहा धूपिया ने 1994 में मलयालम फिल्म 'मिन्नरम' से परदे पर एंट्री की थी। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और इसके एक साल बाद उन्होंने फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा। नेहा 'हिंदी मीडियम', 'तुम्हारी सुलू' के अलावा 'जूली', 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'मिथ्या' और 'दसविदानिया' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें