फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टॉप की हीरोइन थीं मुमताज, कैंसर के बाद बढ़े वजन से हुआ ऐसा हाल पहचान नहीं पाएंगे आप

Mon, 31 Jul 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
मुमताज
60 और 70 के दशक में मुमताज का कोई सानी नहीं था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। इस हीरोइन की जिंदगी में भी ऐसा बुरा वक्त आया जिसने सब बदल दिया
विज्ञापन

2 of 8
मुमताज
आज इस हीरोइन को पहचानना भी मुश्किल है। ये हीरोइन हैं मुमताज जिनकी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज को लोग आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मुमताज - फोटो : self
एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। कैंसर के बारे में जान मुमताज डर गईं थीं, लेकिन उससे लड़ना भी जरूरी था।

4 of 8
मुमताज - फोटो : self
मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। लेकिन जल्द ही इलाज शुरू कर दिया गया। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

5 of 8
मुमताज
बकौल मुमताज, 'बाल झड़ने की वजह से मैं गंजी हो गई थी। मेरे पति मेरे लिए विग लेकर आते थे जिन्हें मैं पहनने के लिए मजबूर थी। लेकिन मैं उन्हें पहनना अवॉइड करती थी और स्कार्फ पहनती थी।'
 
विज्ञापन

6 of 8
मुमताज
मुमताज की हालत एकदम मरने वाली हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान हर वक्त उनके परिवार वाले उनके साथ रहते, लेकिन मुमताज ने तो अपनी हिम्मत टूटने दी और ना ही अपने परिवारवालों की। मुमताज ने डटकर कैंसर का सामना किया।
विज्ञापन

7 of 8
मुमताज
लंबे इलाज के बाद मुमताज ने कैंसर से लड़ाई जीत तो ली लेकिन इस लड़ाई में उनका जो हाल हुआ उसका अंजाम वो आज तक भुगत रही हैं। कैंसर में मुमताज ने जो भी दवाइयां खाईं और जो इलाज हुआ उससे उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया जिसकी वजह से उन्हें पहचानना तक मुश्किल होने लगा।
विज्ञापन

8 of 8
मुमताज
एक जमाने में जो मुमताज अपने सेक्सी, स्लिम फिगर और खूबसूरत चेहरे के लिए जानी जाती थीं, बढ़े वजन के बाद उनकी ऐसी हालत हो गई कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया। आज भी मुमताज को आप देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे। आज मुमताज मुंबई की मायानगरी से दूर लंदन में ही रह रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें