फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने पल भर में बदले कपड़े, वीडियो देख हैरत में पड़े फैंस

Sun, 31 Jul 2022 10:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक मलाइका आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक मलाइका आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने पहनावे के साथ प्रयोग करती रहती हैं। अपने स्टाइलिंग के लिए मलाइका कई बार लोगों की तारीफें लूटती हैं, तो वहीं कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। हालांकि इसके बावजूद वे बेहद कॉन्फिडेंस के साथ अपने आउटफिट्स को करती हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

फैशन के लिए चर्चा में रहने वाली मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके साथ काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री कैमरे के सामने पल भर में अपना गेटअप बदल देती हैं। अभिनेत्री ने इस ट्रांजिशन वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

शेयर किए गए इस वीडियो में मलाइका शुरुआत में बिना मेकअप के साधारण कपड़े पहने नजर आ रही हैं। वहीं तीन की गिनती पूरी होते ही एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस और जैकेट के साथ मेकअप वाले लुक में सबके सामने आ जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- यह संडे है और समय है कुछ ट्रांजिशन करने का। कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 99 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गोल्डन रंग की शॉर्ट ड्रेस और ऊपर से जैकेट पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस भी अभिनेत्री के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी ड्रेस और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, लवली ड्रेस। एक अन्य यूजर में कमेंट किया- आप हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लग रही हैं। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट में लिखा- कॉलेज गर्ल की तरह नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई अन्य लोग भी लगातार कमेंट्स कर मलाइका की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें