फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी की वजह से निशाने पर आईं थीं ये अभिनेत्रियां, एक तो सर्जरी को मानती हैं जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Sun, 26 Jul 2020 03:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियां - फोटो : ट्विटर

फिल्म इंडस्ट्री या फिर मॉडलिंग में खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है। सिनेमा में कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने नाक, होठ या अन्य किसी अंग की सर्जरी करवाई है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकओवर के बाद ये एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आता और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए खूब ट्रोल किया जाता है। बॉालीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिनको बाद में सर्जरी करवाने का पछतावा हुआ। आइए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों की जो इस वजह से आलोचना झेल चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 6
कोएना मित्रा - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था। कोएना इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अपना दुख कोएना ने बिग बॉस में भी जाहिर किया था।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : Social Media
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।

4 of 6
सारा खान - फोटो : Twitter
टीवी के पॉपुलर शो 'सपना बाबुल का-बिदाई' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सारा खान को उनकी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया। उनको देख कर लग रहा था कि उन्होंने अपनी लिप की सर्जरी करवा ली हो। उनके लिप तस्वीरों में सूजे हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस बारे में सारा ने कभी बात नहीं की।
विज्ञापन

5 of 6
आयशा टाकिया
सलमान खान के  साथ फिल्म वाटेंड के बाद सबका दिल जीतने वालीं आयशा टाकिया भी लिप सर्जरी करवा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आयशा काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों में उनकी सर्जरी साफ देखी जा सकती है। हालांकि शादी के बाद से ही आयशा फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहर - फोटो : ट्विटर
2017 में ईरान की एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बताया जा रहा था कि ईरान की रहले वाली 17 साल की ये लड़की ने 50 प्लास्टिक सर्जरी तक करवा ली हैं। हालांकि बाद में पता चला कि उसने खुद ही अपनी तस्वीरों के साथ छेड़छड़ की थी। सहर ने बताया कि जब भी मैं अपने फोटो पोस्ट करती थी उस फोटो को पहले में पेंट करती थी, उसे फनी बनाती थी और उसके बाद फोटो पोस्ट करती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें