फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सर्जरी से बर्बाद हो गया था कोएना मित्रा का करियर, अब सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर आई चर्चा में

Wed, 02 Aug 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
कोएना मित्रा
क्या आपको कोएना मित्रा याद हैं ? वही हीरोइन जिन्होंने 'मुसाफिर', 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में काम किया था, और अब ये हीरोइन खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 8
कोएना मित्रा
दरअसल एक शख्स कोएना मित्रा को फोन करके परेशान कर रहा है। 26 जुलाई को कोएना मित्रा के पास एक अंजान शख्स का फोन आया जिसमें उसने कोएना से पैसों के बदले वन नाइट स्टेंड की बात की। कोएना ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। कोएना के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में वो शख्स 40- से 50 बार उन्हें कॉल करके परेशान कर चुका है।
विज्ञापन

3 of 8
कोएना मित्रा
अब देखते हैं कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी एक्शन लेती है। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले कोएना मित्रा तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस सर्जरी से उनका चेहरा ऐसा हो गया कि उनका करियर की दांव पर लग गया।

4 of 8
कोएना मित्रा
दरअसल कोएना अपने चेहरे-मोहरे से ज्यादा खुश नहीं थीं। उसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और नाक की सर्जरी करवाई, लेकिन इस सर्जरी का उल्टा ही असर हुआ। उनका चेहरा और भी बदसूरत हो गया जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
कोएना मित्रा
जहां एक वक्त पर कोएना मित्रा कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। इसके चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
कोएना मित्रा
इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली बल्कि हर जगह आना जाना छोड़ दिया। खराब सर्जरी की वजह से उनकी हड्डियां फूल गईं और इसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
कोएना मित्रा
एक इंटरव्यू में कोएना ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था और कहा था कि अब सिर्फ दवाईयां और प्रार्थना ही काम आ सकती हैं, लेकिन कोएना ने हिम्मत नहीं हारी और एक वक्त के बाद उसी बिगड़े हुए चेहरे के साथ बाहर आना जाना शुरु कर दिया।



 
विज्ञापन

8 of 8
कोएना मित्रा
जहां कोएना अपनी किस्मत को कबूल कर चुकी थीं वहीं लोग उन्हें कबूल करने के लिए तैयार नहीं थे। नौबत यहां तक आ गई कि उनके खास दोस्तों ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया और उनसे दूरी बना ली।

कोएना जहां हिंदी फिल्मों से सालों से दूर हैं वहीं साल 2015 में वो एक बंगाली फिल्म में नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें