फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस से काम के बदले संबंध बनाने की हुई थी डिमांड, नहीं मानी तो मां को किया अप्रोच

Fri, 22 Feb 2019 10:27 AM IST
Mishra Mishra एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों बॉलीवुड में मीटू कैंपन के तहत यौन शोषण और कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आए। इस अभियान के बाद महिलाएं खुलकर सामने आईं और अपने साथ हुई आपबीत को दुनिया के सामने रखा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी शख्सियतों का नाम सामने आया। हाल ही कास्टिंग काउच का एक और मामले सामने आया है। मलयालम एक्ट्रेस कनी कुश्रुती ने एक खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉकटेल' और 'शिखर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं कनी कुश्रुती ने आरोप लगाया कि मेकर्स ने काम के बदले उनसे संबंध बनाने की डिमांड की थी, जब उन्होंने ये मांग ठुकरा दी तो उनकी मां को अप्रोच किया था ताकि वो कनी को समझाएं और संबंध बनाने के लिए राजी करें।
विज्ञापन

3 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
इन सब बातों की वजह से कनी कुश्रुती काफी डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। बाद में उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया, लेकिन थियेटर में वह इतना पैसा नहीं कमा पा रही कि अपना गुजारा कर सकें।

4 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम के अलावा कनी तमिल फिल्म 'पिसासु' और 'बुर्मा' में भी वह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्हें एक शॉर्ट फिल्म 'मां' से पहचान मिली और इसके बाद से वो तमिल दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गई।
विज्ञापन

5 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
मीटू आंदोलन और 'विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव' के बाद कनी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर आशान्वित हैं। 'विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव' एक संस्थान ही जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। इस संस्थान का उद्देश्य मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही महिलाओं की सहायता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanusri dutta - फोटो : SELF
बता दें कि बीते साल मीटू कैंपने के तहत बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर सहित कई और कलाकारों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद आलोक नाथ पर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें