टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते उनके पास धारावाहिकों की लाइन लग गई थी। कांची सिंह को सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफल एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। कांची ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। अपने करियर को लेकर कांची जितना सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आईं। कांची सिंह अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी और उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में आ गया था। आज हम आपको कांची सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।