फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 08:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी और पलक तिवारी - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। राजा चौधरी और श्वेता का साल 2007 में तलाक हो गया था, दोनों की एक बेटी पलक तिवारी हैं। पलक भी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब 13 सालों बाद राजा चौधरी की मुलाकात बेटी पलक से हुई और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राजा चौधरी और पलक तिवारी - फोटो : Instagram
राजा चौधरी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी पलक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी के पल।' तो वहीं एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान राजा चौधरी ने बताया कि वो अपनी बेटी पलक से 13 सालों के बाद मिलने पर भावुक हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी
राजा चौधरी ने कहा कि, 'जब मैंने उसे आखिरी बार देखा था तब वो बच्ची थी और अब वो बड़ी हो गई है। मैं उसके साथ व्हाट्सएप के जरिए कॉन्टैक्ट में रहता हूं लेकिन 13 सालों में एक बार भी उससे मिला नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने माता-पिता के साथ मेरठ में रह रहा हूं। लेकिन मुझे मुंबई में कुछ काम था, इसलिए मैंने पलक को कॉल किया वो किसी फिल्म की रिहर्सल कर रही थी। उसने वक्त निकाला और मुझसे मिलने अंधेरी के एक होटल में आई। हम दोनों की मुलाकात डेढ़ घंटे की रही।'

4 of 5
पलक तिवारी, राजा चौधरी, श्वेता तिवारी
उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई पुराने गिले-शिकवे नहीं हैं। हम दोनों ने अपनी मुलाकात में पुरानी कोई भी बातें नहीं की। बल्कि अच्छी बातें ही कीं और मैं उसे अपने परिवार के बारे में बताया। इतने सालों तक मुझे पलक से मिलने की इजाजत नहीं थी लेकिन बेटी के लिए मेरा प्यार कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली
राजा चौधरी ने आगे कहा कि, 'पलक अब बड़ी हो गई है और अपने फैसले खुद ले सकती है। मेरी बेटी बेहद खूबसूरत हो गई है और ये सब मेरी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी की वजह से ही हुआ है।' बता दें कि पलक अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ रहती हैं। जब श्वेता और राजा का तलाक हुआ था, तो पलक काफी छोटी थीं। अब वह 20 साल की हो चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी लेकिन दोनों अलग हो गए। श्वेता और अभिनव का एक बेटा है, जिसका नाम रेयांश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें