फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार

Sat, 27 Mar 2021 08:23 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कांची सिंह - फोटो : Instagram
टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते उनके पास धारावाहिकों की लाइन लग गई थी। कांची सिंह को सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफल एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। कांची ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। अपने करियर को लेकर कांची जितना सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आईं। कांची सिंह अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी और उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में आ गया था। आज हम आपको कांची सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कांची सिंह - फोटो : Instagram
साल 2001 में टीवी शो 'कुटुंब' में कांची सिंह बतौर बाल कलाकार नजर आई थी। इसमें उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया और उन्हें दूसरे धारावाहिक में कास्ट कर लिया गया। इसके बाद कांची टीवी के लोकप्रिय शो 'ससुराल सिमर का' में सपोर्टिंग किरदार में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
कांची सिंह - फोटो : Instagram
साल 2014 में आये टीवी के एक और लोकप्रिय शो 'और प्यार हो गया' का भी कांची सिंह हिस्सा रह चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है की कांची उस समय महज 16 साल की थी और शो में वो बहू के किरदार में नजर आई थीं। इस शो में बहू के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। उनकी भोली सी सूरत और एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Instagram
कांची एक के बाद एक धारावाहिकों में काम करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं। 'और प्यार हो गया' के बाद कांची ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का किरदार निभाया। इस धारावाहिक में उनके नक्क्ष का किरदार एक्टर रोहन मेहरा ने निभाया था। इसी सीरियल के दौरान कांची अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थीं। दोनों ने कुछ समय तक सीरियल में साथ में काम किया। लेकिन बाद में दोनों ने ही शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
रोहन मेहरा और कांची सिंह - फोटो : Instagram
अक्सर कांची और रोहन अपने प्यार का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते थे। इतना ही नहीं दोनों को सबसे 'क्यूट कपल' कहा जाता था। लेकिन फिर पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। खबरें थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और इसे वो लोग सुलझा नहीं पा रहे थे। जिसके चलते कांची और रोहन ने अलग होने का फैसला किया। फिलहाल, इस बारे में दोनों की तरफ से कोई भी बात नहीं कही गई लेकिन कई दिनों से कांची और रोहन ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांची सिंह - फोटो : Instagram
फिलहाल, कांची की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अच्छी चल रही है। कांची 'भक्तों की भक्ति में शक्ति', 'एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'किचन चैम्पियन' जैसे टीवी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कांची सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें