बॉलीवुड स्टार्स जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे कैमरा हमेशा पहुंच ही जाता है। इससे बचने के लिए इन अभिनेता और अभिनेत्रियों को कई बार मुंह छुपाए घूमते हुए देखा गया है। कभी सारा अली खान बुर्का पहनकर बाहर निकलती हैं तो कभी कार्तिक आर्यन लुक चेंज कर बाहर निकलते हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक और अभिनेत्री हैं जो इन दिनों अपने दोस्तों के साथ बनारस की गलियों में घूम रही हैं। वो भी कैमरे से बचते बचाते।