फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAB मामले में यूजर को जवाब देने के चक्कर में ट्रोल हुए फरहान, लोग बोले- जिस देश ने तुम्हें...

Sun, 15 Dec 2019 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
farhan akhtar

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में कई जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शन कर रहे जामिया विश्वविद्यालय के कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अख्तर को एक यूजर ने ट्वीट कर ट्रोल करने की कोशिश की। इसके जवाब में फरहान ने खुद ही उस यूजर को ट्रोल कर दिया। 

विज्ञापन

यूजर ने की फरहान को ट्रोल करने की कोशिश

2 of 7
फरहान अख्तर
फरहान पर तंज कसते हुए यूजर ने लिखा- आप लोग अपनी कौम तक पहुंचे, और उनसे कहें कि मेरे देश की संपत्ति को बर्बाद ना करें। फिर जब इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पीटा जाएगा, तब रोना मत। इस ट्वीट में यूजर ने फरहान समेत जावेद अख्तर और शबानी आजमी को भी टैग किया।
 
विज्ञापन

जवाब देकर फरहान फंसे

3 of 7
farhan akhtar
इसके बाद फरहान ने भी जवाब देते हुए लिखा- "डेविड धवन (David Dhawan) से अनुरोध करूंगा कि आपको 'बिगॉट नंबर' में कास्ट करें, आप इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।" बता दें बिगॉट का अर्थ होता है कट्टर। हालांकि फरहान अपने इस ट्वीट के बाद भी ट्रोल हो रहे हैं।
 

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

4 of 7
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- इस लॉजिक के हिसाब से तो तुम्हें ही डेविड धवन से रोल मांगना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अपने भाइयों के खिलाफ कभी नहीं बोलोगे। ट्विटर पर फरहान को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। एक ने लिखा- पर्दे पर मिल्खा सिंह बनने से कोई असल में मिल्खा नहीं बनता, जिस देश ने तुम्हें स्टार बनाया उसी देश की राष्ट्रीय सम्पति नष्ट करने पर हर्षित हो रहे हैं।

 
विज्ञापन

जीशान अयूब ने भी CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया

5 of 7
जीशान अयूब - फोटो : Twitter
इससे पहले आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया था। जीशान ने ट्वीट में लिखा है- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।
विज्ञापन

यह विरोध करने का सही तरीका नहीं

6 of 7
Aparna Sen - फोटो : Social Media

इस बीच फिल्मकार अपर्णा सेन (Aparna Sen) ने भी कहा हा कि यह विरोध करने का सही तरीका नहीं है। हमें केंद्र के कुछ फैसलों के खिलाफ अपनी शिकायत प्रकट करने के लिए अपनी संपत्तियां नहीं जलानी चाहिए। प्रदर्शन करने की जरूरत है, लेकिन इस तरह नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने तीन बसों में आग लगा दी

7 of 7
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें, लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद नागरिकता बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। इसके बाद से ही देशभर में जगह-जगह नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें