फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की गलियों में मुंह छुपाए घूम रही ये अभिनेत्री, गंगा आरती में हुई शामिल

Sun, 15 Dec 2019 06:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड स्टार्स जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे कैमरा हमेशा पहुंच ही जाता है। इससे बचने के लिए इन अभिनेता और अभिनेत्रियों को कई बार मुंह छुपाए घूमते हुए देखा गया है। कभी सारा अली खान बुर्का पहनकर बाहर निकलती हैं तो कभी कार्तिक आर्यन लुक चेंज कर बाहर निकलते हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक और अभिनेत्री हैं जो इन दिनों अपने दोस्तों के साथ बनारस की गलियों में घूम रही हैं। वो भी कैमरे से बचते बचाते।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala
ये कोई और नहीं दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर हैं। जान्हवी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ बनारस की गलियों में घूम रही हैं। इसकी जानकारी जान्हवी ने खुद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
इसके अलावा जान्हवी लगातार बनारस की गलियों में घूमते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी भी अपडेट कर रही हैं। जान्हवी यहां गंगा आरती में भी शामिल हुईं। साथ ही जान्हवी यहां पर रिक्शा में घूम रही हैं और बनारस के लजीज व्यंजन का भी स्वाद चख रही हैं।



4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी की इन तस्वीरों पर उनके चाचा अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने भी कमेंट किया है। इन तस्वीरों को जान्हवी के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter
बात करें जान्हवी के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूही आफ्जा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वो 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक और वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में भी दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें