फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhar Khan: फरहान अख्तर को लेकर शिबानी दांडेकर से लड़ाई की अफवाह पर भड़कीं गौहर खान, कहा- शर्म करो

Mon, 28 Feb 2022 10:28 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान खान और गौहर खान - फोटो : Instagram
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी चर्चा में है। जब से शादी हुई है, फरहान और शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फरहान की शादी किसी ना किसी वजह से चर्चा में है। फिल्मी गलियारों में अफवाह उड़ी कि गौहर खान ने फरहान अख्तर को क्रश बताया है। फिर गौहर और शिबानी दांडेकर की लड़ाई की खबरें भी सामने आईं। अब गौहर इन दो अफवाहों पर भड़क गई हैं। गौहर ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने और शिबानी ने रियलिटी शो 'आई कैन डू दैट किया था। शो में सभी लड़कियों को फरहान अख्तर पर क्रश था। इसके बाद मीडिया में उनके बयान को तोड़-मरोड़ के पेश करने पर गौहर ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर ने ट्वीटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर भड़ास निकाली है। गौहर ने लिखा कि मुझसे पूछा गया कि मैं फरहान और शिबानी की शादी से कितना खुश हूं। शो को लेकर मैंने कह दिया कि सभी प्रतिभागियों को फरहान पर क्रश था। फरहान और शिबानी अपनी शादी से खुश हैं। उनके इस खुशी के पल में बकवास करना घृणित है। शर्म आती है कि ऐसे समय में जब दुनिया युद्ध में है, लोग मर रहे हैं, लोगों के पास कोई आजीविका नहीं है। रक्तपात और नफरत फैलाई जा रही है।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram
इससे पहले फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना भबानी का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  वायरल हो रहे इस वीडियो में अधुना काफी गुस्से में नजर आ रही थीं। फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही अधुना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया रहा है। इसी बात से खफा अधुना बुरी तरह भड़क गईं। ऐसे में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अधुना ने पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधुना ने पोस्ट शेयर कर लिखा,'अगर आपके पास कुछ पॉजिटिव कहने के लिए नहीं है तो मैं आपको ब्लॉक कर देती हूं।'
 
 

 

4 of 5
Gauhar Khan - फोटो : Instagram
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को ईसाई रीति- रिवाज से एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की यह दूसरी शादी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान और शिबानी - फोटो : Instagram
खंडाला में हुई थी शादी
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी उनके पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस सुकून में हुई है जो अंदर से बेहद आलीशान होने के साथ ही खूबसूरत भी है। फरहान अख्तर की वेडिंग के लिए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें