फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: ऑनस्क्रीन बेटे के प्यार में गिरफ्तार हुईं ये हसीनाएं, जानें किसकी हुई शादी और किसका टूटा दिल?

Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन अपने बेटे के साथ प्यार के पेंच लड़ाए। साथ ही कुछ ने तो अपने रिश्ते को शादी का भी नाम दिया। आइए इन हसीनाओं की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
विज्ञापन
1 of 6
ऑनस्क्रीन बेटे से हुआ इन हसीनाओं को प्यार - फोटो : अमर उजाला
प्यार कब, कहां और किससे हो जाए यह कोई नहीं कह सकता। यह ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो किसी की जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए काफी है। वहीं, मनोरंजन जगत से तो सेलेब्स के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें अक्सर आती रहती हैं। साथ ही इनकी दीवानगी की सुगबुगाहट खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बॉलीवुड में प्यार के कई किस्से हैं। कुछ ने उम्र का अंतर देखे बिना अपने प्यार को शादी में तब्दील किया। तो कुछ अपने ऑनस्क्रीन भाई या बहन के साथ शादी रचाते नजर आए। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन अपने बेटे के साथ प्यार के पेंच लड़ाए। साथ ही कुछ ने तो अपने रिश्ते को शादी का भी नाम दिया। आइए इन हसीनाओं की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे सुयश रॉय संग शादी रचाई है। एक शो में अभिनेत्री ने सुयश की मां का किरदार निभाया था। वहीं, शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं, और आगे चलकर किश्वर और सुयश रियल लाइफ में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
ईवा ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
ईवा ग्रोवर छोटे पर्दे का जाना-माना नाम है। अभिनेत्री ने कई शोज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। जानकारी हो कि ईवा एक वक्त पर अपने ऑनस्क्रीन बेटे राम कपूर पर दिल हार बैठी थीं। इतना ही नहीं कपल की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। 

Highest grossing Bollywood: इन भारतीय फिल्मों-सीरीज के मुरीद हुए पाकिस्तानी दर्शक, हासिल की जबरदस्त व्यूअरशिप

4 of 6
रेहाना पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
रेहाना पंडित ने सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जीशान खान की मां का किरदार निभाया था। वहीं, शो के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया और डेटिंग शुरू हो गई। हालांकि, एक दिन दोनों के अलगाव की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। रेहाना और जीशान के ब्रेकअप का कारण आज तक पता नहीं चल पाया है।

Movies: बॉक्स ऑफिस की रौनक वापस ला सकती हैं ये फिल्में, जून में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक
विज्ञापन

5 of 6
अपर्णा कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की मशहूर डीवा अपर्णा कुमार किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। अपर्णा भी अपने ऑनस्क्रीन बेटे हर्षद चोपड़ा के प्यार में गिरफ्तार हो गई थीं। एक वक्त पर दोनों के रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, इनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। 

Othello Hindi Review: पंचायत के ‘भूषण शर्मा’ का ओथेलो अवतार, प्राची पटवारी और हिमांशु राज को खूब मिली तालियां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड हसीना नरगिस दत्त ने फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त की मां का किरदार निभाया था। हालांकि, आगे चलकर नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया और दोनों ने शादी तक रचा ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें