लापता लेडीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'लापता लेडीज' की बात करें तो यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रवि किशन के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई है। 'लापता लेडीज' से किरण राव ने लंबे समय बाद बतौर निर्देशक अपनी वापसी की है। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स की भी खूब प्रशंसा मिली है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसकी धूम देखने को मिली है। न सिर्फ भारतीय बल्कि पाकिस्तानी दर्शक भी इसका बखूबी लुत्फ उठा रहे हैं।