फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: फिल्मों-सीरियल्स में अभिनय का दम दिखाती हैं ये अभिनेत्रियां, पर खाना पकाने के मामले में हैं फिसड्डी

Sat, 13 May 2023 10:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हैं और दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हैं। अभिनेत्रियां भी अभिनेताओं के मुकाबले अपने कदम मजबूती से जमा रही हैं। एक्टिंग के अलावा वह डांस और सिंगिंग में भी माहिर हैं। इसके साथ ही कुछ अभिनेत्रियां अभिनय के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखती हैं और उन्हें खाना बनाना आता है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें बिल्कुल खाना बनाना नहीं आता। चलिए आज इस खबर में हम जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो खाना पकाना नहीं जानती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
डिंपल कपाड़िया
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। डिंपल भले ही फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरने में माहिर हों, लेकिन उन्हें खाना पकाना नहीं आता है। इस बात का खुलासा खुद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना कर चुकी हैं। दरअसल, ट्विंकल ने एक बार बताया था कि जब उनकी मां ने उनके लिए भिंडी बनाई थी तो वह जल गई थी, क्योंकि उन्हें ठीक से खाना पकाना नहीं आता है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
टिंकल खन्ना
इस लिस्ट में अगला नाम आता है टिंकल खन्ना का। ट्विंकल भी इस मामले में अपनी मां के नक्शे कदम पर चल रही हैं। ट्विंकल को भी खाना पकाना नहीं आता है, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने खुद इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि जब लॉकडाउन लगा था, तब उन्होंने अपनी बेटी को केवल पीनट बटर और टोस्ट ब्रेड खिलाया था, क्योंकि अक्षय कुमार ने खाना पकाने से मना कर दिया था और ट्विंकल को खाना बनाना नहीं आता था, जिस कारण कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने अपनी बेटी को केवल पीनट बटर ब्रेड खिलाया।

4 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। खाना बनाने के मामले में दिव्यांका भी फेल हो चुकी है। दरअसल, दिव्यांका ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें अभिनय करना बहुत पसंद है और उन्होंने कभी घर के कामों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा था कि मुझसे चाहे कितनी भी एक्टिंग करवा लो, मैं कर लूंगी, लेकिन मैं खाना नहीं पका सकती हूं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि उन्हें भले ही खाना बनाना नहीं आता, लेकिन वह सीखना चाहती हैं, पर उनके पास समय नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
कुकिंग के मामले में विद्या बालन भी पीछे हैं। दरअसल, विद्या बालन ने अपने साथ हुए एक किस्से को साझा करते हुए खुलासा किया था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता। उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी, तब वह कहीं गए हुए थे। उस दौरान खाने की टेबल पर विद्या से पूछा गया था कि क्या उन्हें खाना बनाना आता है? इस पर विद्या ने कहा था कि सिद्धार्थ और मुझे दोनों को ही खाना बनाना नहीं आता है। इस पर उन्हें ताना सुनना पड़ा था कि सिद्धार्थ को छोड़ो, लेकिन तुम्हें खाना बनाना आना चाहिए। यह बात विद्या को पसंद नहीं आई थी और उन्होंने कहा था कि महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग नियम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media
जेनिफर विंगेट
इस लिस्ट में टीवी की हॉट अदाकारा जेनिफर विंगेट भी शामिल हैं। कई टीवी सीरियल्स में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं जेनिफर खाना बनाने के मामले में निल बटे सन्नाटा हैं। यहां तक कि उन्हें कुकिंग करना पसंद भी नहीं है। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद किया था। उन्होंने कहा था कि मुझे खाना बनाना नहीं आता, यहां तक कि अंडे को कैसे उबाले जाते हैं, मैं यह भी नहीं जानती और मुझे ये सब पसंद भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें