फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' की अभिनेत्री का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, हैरान हो सकते हैं फैंस

Sun, 15 Sep 2019 04:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chahat khanna - फोटो : file photo
छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री चाहत खन्ना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह अभिनेता संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' में दिखाई देंगी। इस बीच चाहत खन्ना ने कास्टिंग काउच और मीटू अभियान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Chahat Khanna - फोटो : Social Media
चाहत खन्ना ने हाल ही में स्पॉटबॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म प्रस्थानम के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के माहौल को लेकर भी बात की। इंटरव्यू को उनके कास्टिंग काउच के बारे में भी सवाल किए गए। इस पर उन्होंने कहा-  'फिल्मों में कास्टिंग करने के अलग तरीके हैं, अगर मैं आपके लिए ये कर रहा हूं तो आपको बदले में मेरे लिए कुछ और करना होगा। ये अभिनेत्री और निर्माता के बीच का मामला है, हालांकि अब कास्टिंग काउच कुछ हद तक कम हुआ है'।
विज्ञापन

3 of 5
Chahat Khanna - फोटो : Social Media
मीटू अभियान पर बात करते हुए चाहत खन्ना ने कहा- 'ये एक फैशन ट्रेंड बन गया था, किसी ने फायदा उठाया किसी ने नहीं। कुछ ऐसी भी थीं जिन्होंने चेक लेकर अपना मुंह बंद रखा और जिनका पब्लिसिटी स्टंट था वो काम कर गया। मैं ऐसी कई अभिनेत्रियों को जानती हूं जिन्होंने उस दौरान चुप रहना ठीक समझा। लेकिन मैं आपको बता दूं कि काफी ऐसे कलाकार थे जिनका नाम सामने आना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ।    

4 of 5
chahat khanna - फोटो : file photo
गौरतलब है कि चाहत खन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पहले पति पर घेरलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी की, लेकिन बीते कुछ दिनों से फरहान मिर्जा के साथ भी चाहत के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। अब इन दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prasthanam - फोटो : social media
बात करेंगे फिल्म प्रस्थानम की तो ये संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: सलमान के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, जिंदगी भर निभाएंगी ये रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें