Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में रीना जितनी खुशमिजाज लग रही थीं असल में उनकी जिंदगी तकलीफों से भरी है। इंटरव्यू के दौरान रीना ने बताया था साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई थी। रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है। रीना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिट रहने का शौक है। यहां तक कि ड्रेस का चयन भी वह ये सोचकर करती हैं, ताकि सुंदर दिखें।