फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल तक पति से अलग रहने को मजबूर हुई थीं कपूर खानदान की ये बहू, देखें शादी की तस्वीरें

Sat, 20 Apr 2019 08:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : social media
70-80 के दशक की एक्ट्रेस बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के के पिता हरि शिवदासानी भी एक एक्टर थे। यही नहीं मशहूर एक्ट्रेस साधना रिश्ते में उनकी कजिन थीं। 20 अप्रैल 1947 को जन्मीं बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान से था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया।  जानिए बबीता के जन्मदिन पर कुछ अनसुने किस्से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ranbdhir kapoor, babita - फोटो : social media
बबीता ने साल 1966 में फिल्म दस लाख से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में ये फिल्म काफी सक्सेफुल रही थी। अगले ही साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म राज से उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने फिल्मी करियर में केवल 19 फिल्में की हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
बबीता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आईं, जिनमें किस्मत, तुमसे अच्छा कौन है, हसीना मान जाएगी, अनजाना, कब क्यूं और कहां और पहचान जैसी फिल्मों का नाम खासतौर पर शुमार है। फिल्मों की कामयाबी ने बबीता को इंडस्ट्री में स्टारडम, शोहरत और रुतबा दिलाया। 

4 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म कल आज और कल रिलीज हुई। इसमें उनके अपोजिट राजकपूर के बेटे और एक्टर रणधीर कपूर हीरो थे। इस फिल्म के दौरान दोनों में प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी तो बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब रणधीर ने बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया। 
विज्ञापन

5 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : social media
शादी के खिलाफ होने की एक वजह यह भी थी कि उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अपराध माना जाता था। रणधीर को बबीता से इतना प्यार था कि वह उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गए थे। बबीता के कहने पर उन्होंने अपने पिता राज कपूर से शादी की बात की थी लेकिन राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।
विज्ञापन

6 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : social media
एक दिन बबीता ने रणधीर को अल्टीमेटम दिया कि वो घर पर शादी की बात करें। रणधीर ने एक बार फिर परिवारवालों को मनाने की कोशिश की और वह सफल भी हो गए लेकिन शादी की शर्त के तौर पर बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : social media
1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वह अपनी बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहती थीं। उनका सपना था कि बेटियां इंडस्ट्री में खूब नाम कमाएं।

8 of 9
babita - फोटो : social media
रणधीर कपूर इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बबीता ने फैसला कर लिया था। करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो रणधीर और बबीता का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। 1988 में बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर को छोड़कर चली गईं और दोनों बेटियों का करियर बनाने में लग गईं।
विज्ञापन

9 of 9
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
1991 में करिश्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बता दें कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों को अपना करियर चुना। साल 2007 में बबीता और रणधीर के रिश्ते पहले से सुधरने लगे। अब दोनों अक्सर परिवार के फंक्शन में साथ देखे जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें