फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सामने आया अनुष्का का 'भाई', दीदी-जीजाजी का उड़ाया मजाक, बोला- इसलिए रिसेप्शन में नहीं आया

Thu, 28 Dec 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा  और विराट कोहली की शादी और रिसेप्शन के बाद से ही इंटरनेट अपने पूरे उफान पर है। शादी-रिसेप्शन की तस्वीरों और भीतर की खबरों के नाम पर कई फर्जी खबरें भी जमकर चल रही है। सोशल मीडिया पर चीजों के ट्रोल होने का अधिकतर आधार भी ऐसे ही फेक न्यूज और अफवाहें होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nakuul sharma
बीते दिनों सोशल मीडिया पर चली एक ऐसी ही फर्जी खबर के बाद एक्टर नकुल शर्मा को अनुष्का शर्मा का 'भाई' बता डाला था। जिसके बाद नकुल ने इसे नकारते हुए एक स्क्रीनशॉट भी ट्विटर से पोस्ट किया था। अब शादी की सभी रस्में और रिसेप्शन होने के बाद अनुष्का का ये भाई एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर चढ़ गया।
विज्ञापन

3 of 5
26 दिसंबर को विराट-अनुष्का का मुंबई में रिसेप्शन हुआ। एक ट्विटर यूजर ने इस बारे में लिखा, "विरुष्का का रिसेप्शन कहां होगा, इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही है।' इसे री-ट्वीट करते हुए नकुल ने लिखा, "रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाऊंगा। मड आईलैंड में नए मान्यवर कैंपेन की शूटिंग में बिजी हूं।'

Won't be able to make it. Shooting at Mud for the new Manyavar campaign. Apologies! https://t.co/oa7ihtBYSr— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) December 26, 2017

4 of 5
शादी की सारी रस्मों के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने डिजाइनर सब्यासाची के कपड़े पहने थे। इसपर चुटली लेते हुए नकुल मेहता ने लिखा, 'वादा करता हूं कि अपनी शादी या जन्मदिन पर सब्यासाची के आउटफिट नहीं पहनता। यदि मान्यवर मुझे अपना ब्रांड एम्बेसडर चुनाता। याद हो कि शादी से पहले विराट-अनुष्का क्लोथिंग ब्रांड मान्यवर के एक एड में नजर आए थे। जो बाद में बेहद हिट हुआ था।

Promise to NOT wear a Sabya on
my wedding/birth day if you were to sign me as your brand ambassador @Manyavar_ ;-)— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) December 26, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
11 दिसंबर को इटली में दुनिया से छिपकर शादी, हनीमून फिर दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद विराट और अनुष्का आज साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। जहां विराट 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 सीरिज के लंबे शेड्यूल में टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि अनुष्का इस सीरिज में 'चीकू' के लिए कितनी लकी साबित हो पाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें