फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ लेने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं सिल्वर स्पून के साथ नहीं आई जो किया मेहनत से किया'

Thu, 28 Dec 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा अपने करियर की ऊचाइयों पर हैं। कुछ दिनों पहले ये चर्चा थी की सिने अवार्ड में अपने पांच मिनट के परफॉरमेंस के लिए प्रियंका ने पांच करोड़ की फीस की मांग की है। जैसे ही ये खबर मीडिया में आई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka
हालांकि इस पर प्रियंका ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। कल एक इवेंट अटेंड करने पहुंची प्रियंका ने इस मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात काफी फनी लगती है कि लोग ये सवाल लड़कों के लिए नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka
प्रियंका ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं कार या मेरे चेक में लगने वाले जीरो की बहुत परवाह करती हूं। मेरे लिए हमेशा इससे ऊपर की सोच रही है। हमेशा इससे बड़ी पिक्चर रही है मेरे दिमाग में। तो क्या वह जीरो मैटर करते हैं। ऐसे में यह कहूंगी कि हां मैटर करते हैं।

 

4 of 5
priyanka
प्रियंका ने आगे कहा ​मैंने इसके लिए हार्ड वर्क किया है। मैं कोई सिल्वर स्पून के साथ नहीं आयी थी। हां, मेरे पेरेंट्स ने मुझे दिया जरूर। लेकिन इसके लिए मैंने हार्ड वर्क किया है। मैंने जो किया है वह मैं डिसर्व करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
प्रिंयका ने कहा कि मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। हमें तो सेलिब्रेट करना चाहिए कि कम से कम कोई लड़की तो है जो कि इन सबसे अलग होकर कुछ कर रही है। आपको बता दें कि प्रिंयका ने एक शो में 5 मिनट की परफार्मेंस के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें