फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के साथ चुनावी कैंपेन में हुई बदतमीजी, पीछे मुड़कर शख्स को जड़ा जोरदार थप्पड़

Thu, 11 Apr 2019 06:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushbu sundar
आज लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान हुए। इस बीच कांग्रेस नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर अपने एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में आ गई हैं । खबरों की मानें तो हाल ही में वो लोकसभा चुनाव की कैंपेनिंग कर रही थीं । तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की । इस बदतमीजी के बाद खुशबू ने व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया ।
विज्ञापन

2 of 5
khushbu sundar
खबर के अनुसार, रैली में हजारों लोग मौजूद थे । रैली के बाद खुशबू, रिजवान और शांतिनगर विधायक के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान खुशबू के पीछे चल रहे एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी । खुशबू को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया । 
विज्ञापन

3 of 5
khushbu sundar
खुशबू के थप्पड़ मारने के बाद मामला बढ़ गया । इस बीच पुलिस आ गई और स्थिति को संभालने की कोशिश की । पुलिस उस व्यक्ति को भीड़ से अलग ले गई । वीडियो को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था । बाद में खुशबू ने भी इसे रीट्वीट किया ।



 

4 of 5
khushbu sundar
अरशद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने खुशबू के साथ बदतमीजी की। खुशबू ने भी अपने बचाव में उसे थप्पड़ जड़ दिया । इसके बाद पुलिस से दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushbu sundar
बता दें कि कि खुशबू लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं । उन्होंने तमिल के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है । खुशबू फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं । इसके अलावा उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया, दर्द का रिश्ता, बेमिसाल जैसी कई हिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें