फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस का हाथ थामे देर रात रोमांटिक डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका, तस्वीरों में दिखी केमिस्ट्री

Thu, 11 Apr 2019 06:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए थे। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। प्रियंका, निक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। इस खबर के वायरल होते ही प्रियंका की छोटी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का बयान आया। परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया। इन खबरों की बीच अब प्रियंका और निक की डिनर डेट की तस्वीर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : twitter
इन तस्वीरों में निक जोनस प्रियंका का ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ लॉस एंजेलिस में है। दोनों की एक साथ डिनर डेट की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और खुश दिखे। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने डबल बेस्टेड स्कर्ट सूट पहना हुआ है। वहीं लाल रंग की लिपस्टिक प्रियंका पर काफी सूट कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
निक की बात करें तो वह जींस के साथ सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका लगभग सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही थीं। यह वीडियो उस वक्त का है जब प्रियंका निक के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रही थीं।

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका मीडिया को देख हैलो कर रही हैं। उनका ध्यान सीढ़ियों की तरफ नहीं होता और वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इससे पहले निक का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
वीडियो में निक, गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी..' पर डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। मजेदार बात यह है कि गाने के बोलों पर निक के डांस स्टेप्स भी फिट हो रहे हैं, जिससे देखने वाला भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें