अहसास चन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
अहसास चन्ना ओह माय फ्रेंड गणेशा, कभी अलविदा न कहना और आर्यन जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अहसास चन्ना का नाम कन्ट्रोवर्सी की वजह से भी लिया जाता है। अहसास चन्ना के पिता पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जबकि मां एक टीवी अभिनेत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहसास के पिता ने करण जौहर पर केस कर दिया था। उनके पिता ने आरोप लगाया कि करण जौहर बिना उनको बताए कभी अलविदा न कहना की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क ले गए थे।