अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। अक्षय ने राजेश खन्ना की बेटी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ शादी रचाई है, जिनके साथ वह आज खुशी-खुशी जिंदगी गुजर रहे हैं, लेकिन शादी से पहले उन्होंने शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को भी डेट किया था। कहा जाता है कि रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार लंबे समय तक रिश्ते में थे। दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन शादी तक बात पहुंचती, उससे पहले ही दोनों के बीच दूरियां आ गईं। अक्षय पर रवीना को धोखा देने का आरोप लगा। वहीं, अक्षय ने फिर शिल्पा शेट्टी को डेट किया, लेकिन अभिनेता पर शिल्पा को भी धोखा करने का आरोप लगा।