फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: कमाई के मामले में अव्वल रहीं ये कम बजट फिल्में, सौ करोड़ क्लब में हुईं शामिल

Fri, 18 Aug 2023 05:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
एक फिल्म को बेहतर बनाने के लिए उसके लिए अच्छा-खासा बजट रखा जाता है, ताकि हर पहलू पर ध्यान दिया जा सके। बड़े-बड़े स्टार्स को कास्ट किया जाता है। बड़े बजट की फिल्मों की चर्चा भी जबर्दस्त होती है। मगर, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनका बजट औसत रहा है, लेकिन कमाई की बात करें तो इनमें से कई फिल्मों ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
'डर्टी पिक्चर'
विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब साबित हुई थी। फिल्म का कुल बजट 18 करोड़ रुपये बताया जाता है और इसने करीब 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' साल 2011 में आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
'कहानी'
वर्ष 2012 में आई यह फिल्म करीब आठ करोड़ के बजट में बनी थी। सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' भी हिट रही थी। इसमें विद्या बालन नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

4 of 6
क्वीन - फोटो : social media
क्वीन
फिल्म 'क्वीन' से कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन बन गईं। इस लो बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुनाफा कमाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म क्वीन का कुल बजट 12 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म क्वीन साल 2014 में आई थी।
Gadar 2: अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बनी 300 करोड़ी, जी स्टूडियोज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा गदर
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
'स्त्री'
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री' तो याद होगी? इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं था, लेकन रिलीज के बाद इस फिल्म ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 14 करोड़ के बजट में बनी 'स्त्री' फिल्म ने 180 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में आई थी।
South Stars: साउथ स्टार्स ने बॉलीवुड पर दिए बयान, किसी ने एक्ट्रेस पर उठाया सवाल तो किसी ने भाषा पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू के टीटू की स्वीटी
सोनू के टीटू की स्वीटी
2018 में आई सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाने में कामयाब रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले एल्विश से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें