ये कहावत तो हर किसी को पता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं, जिसमें वही दिखाया जाता है, जो आपके आसपास चल रहा होता है। लेकिन इस कहावत से अलग कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाते हैं। कभी इनकी कहानी लोगों को हैरान कर देती है, तो कभी किरदारों की दमदार एक्टिंग दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है। फिल्मों में सिरफिरे आशिक की कहानी भी दिखाई गई है, जिसने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है।
अभिनेताओं ने निभाया सिरफिरे आशिक का किरदार
हाल ही में, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में एक सिरफिरे आशिक की कहानी दिखाई गई है और ये दमदार किरदार अहान शेट्टी निभाते नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार में मर मिटने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने बॉलीवुड के उन फिल्मों की याद को ताजा कर दिया, जिसमें अभिनेता प्यार में पागल नजर आए हैं। इसमें कबीर सिंह से लेकर डर जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए आपको ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं।