फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ही नहीं, इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी असली शेरों संग दिए हैं सीन, एक को तो बता दिया 'पागल'

Tue, 22 Jan 2019 06:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
(Total Dhamaal)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamal) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर बाजार गर्म है। ऐसे में अजय ने एक बार फिर फिल्म से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। इस बार वह फोटो में एक शेर के साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से शेर के साथ कोई सीन देंगे। इससे पहले भी कई स्टार्स शेर के साथ शूटिंग कर अपनी जान का जोखिम उठा चुके हैं।

अगली स्लाइड्स में जानिए कौन सी वो 5 फिल्में हैं जिनमें हीरो ने शेर के साथ असली सीन दिए हैं:-
विज्ञापन

2 of 6
Ajay Devgan - फोटो : social media
इससे पहले अजय देवगन अपनी फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक शेर के साथ लड़ते देखे गए थे। फिल्म में एक्शन सीन, थोड़ा ड्रामा, थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा रोमांस भी था। भारत में जानवरों के साथ शूट करने की इजाजत नहीं है इसलिए ये सीन मॉरिशस शूट किया गया था। 2013 में आई इस फिल्म के गाने खूब हिट हुए थे लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हुई।

देखिए वीडियो..

विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : singh is king
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने स्टंट और खतरों से खेलने के लिए मशहूर हैं। कुछ फिल्मों में उन्होंने ऐसे सीन्स दिए हैं जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा गए। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कहे जाने वाले अक्षय सारे स्टंट्स खुद ही करते हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है 'सिंह इज़ ब्लिंग'। इस फिल्म में अक्षय ने मुफासा नाम के शेर के साथ एक सीन किया था। फिल्म में अक्षय शेर की रखवाली करते हैं लेकिन वो शेर भाग जाता है जिसे बाद में खुद अक्षय पकड़कर लाते हैं।

देखिए वीडियो..

4 of 6
dharmendra
1978 में आई धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की फिल्म आजाद में धर्मेंद्र ने बाघ से लड़ाई की थी। यह लड़ाई पूरी तरह से असली थी। इसके लिए बाकायदा बाघ लाया गया था। फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र, हेमामालिनी को बचाने जाते हैं अचानक वहां बाघ आ जाता है और उसके बाद दोनों की भिड़ंत होती है।

देखें वीडियो...

विज्ञापन

5 of 6
amitabh aishwarya - फोटो : twitter
1977 में आई फिल्म 'खून पसीना' फिल्म अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन ने बाघ के साथ लड़ाई की थी। मेले में अचानक बाघ अपने पिजड़े से बाहर निकाल आता है। अमिताभ अपनी जान जोखिम में डालकर उससे लड़ते हैं और वापस पिजड़े में डाल देते हैं। अमिताभ ने एक बार अपने ट्विटर पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह बाघ के साथ लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'खून पसीना' में वास्तविक बाघ के साथ लड़ने के काम को आज के निर्देशकों के साथ साझा किया तो उन्हें लगा कि मैं तब पागल था।'

देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mithun Chakraborty
फिल्म 'हमसे है जमाना' मिथुन चक्रवती की कामयाब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मिथुन के अपोजिट जीनत अमान थी। जीनत जंगल में शिकार के लिए जाती हैं तो उन पर बाघ हमला कर देता और तब वहां मिथुन आकर उससे लड़ाई करते हैं और अंत में शेर मर जाता है।

देखें वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें