शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर रहा और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया। इसके लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा भी हिंदी फ़िल्मों के कई गाने हैं जिनको फिल्माने में पैसा पानी की तरह बहाया गया। ऐसे ही गानों पर एक नजर